अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

भाभी से थे पति के अवैध संबंध, ननद ने चाकू से रेत दिया गला

हत्या के बाद वो मौके से फरार हो गई।

Meerut Crime News: मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में भाभी से अवैध संबंधों के चलते ननद ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मृतका निदा की ननद रिशमा को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी रिशमा ने बताया कि उसकी भारी मृतका निदा तथा उसके पति उवैश के मध्य अवैध संबंध थे। जिसकों लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान रिमशा ने रसोई में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से निदा की गर्दन रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वो मौके से फरार हो गई। घर में निदा की हत्या की जानकारी के बाद लोग मौके पर एकत्र हुए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या के कुछ देर बाद ही हत्यारोपी रिशमा को गिरफ्तार कर लिया।
मृतका के चाचा आकिब अंसारी एडवोकेट निवासी किदवई नगर हापुड़ रोड थाना लिसाड़ी गेट ने थाना लिसाड़ी गेट पर तहरीर देकर नामजद रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Related Articles

Back to top button