अपराध

प्रेमी के कहने पर पति को छोड़ा, 10 दिन बाद प्रेमी को भी छोड़ पहुंची लखनऊ, आत्मदाह की देने लगी धमकी

कन्नौज के ठठिया की रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी की बातों में आकर अपने पति को छोड़ दिया। दस दिन बाद प्रेमी से भी विवाद हो गया। जिसके बाद प्रेमी ने महिला को ठुकरा दिया वह पुलिस के पास गई लेकिन कोई मदद न मिलने पर लखनऊ जाकर महिला ने आत्मदाह की धमकी दे दी। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला को ठठिया थाने लेकर प्रेमी और पति, परिजन तीनों के साथ पंचायत बिठाई।

महिला प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी है। प्रेमी ग्राम प्रधान का बेटा है। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला है। महिला दो बच्चों की मां है और गांव के प्रधान के 22 वर्षीय बेटे से प्रेम संबंध हो गया। प्रेमी के कहने पर चार अक्तूबर को रिश्तेदारों की मौजूदगी के बीच महिला ने पति को तलाक दे दिया। इसके बाद महिला प्रेमी के साथ तिर्वा कोतवाली के एक गांव में एक दिन रही।

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर 2 फेम एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को बताया वरदान, बोलीं- यहां पर सब एक्टर हैं स्टार नहीं

इसके बाद दूसरे दिन हरदोई के बिलग्राम में दोनों किराये के मकान में रहने पहुंचे। इस बीच16 अक्तूबर को महिला का प्रेमी से विवाद हो गया। महिला की शिकायत पर पहुंची हरदोई पुलिस को देखकर प्रेमी भाग निकला। इस पर महिला गांव आई यहां माता-पिता और पहले पति ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया। जबकि प्रेमी के पिता प्रधान ने भी अपने घर में रखने से इंकार कर दिया।

इसके बाद पीड़िता लखनऊ पहुंच गई। यहां सीएम को ट्वीट कर महिला ने विधानसभा के सामने बुधवार को आत्मदाह की चेतावनी दे दी। जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने एक मकान से महिला को अभिरक्षा में लेकर ठठिया पुलिस को सूचना भेजी। ठठिया पुलिस गुरुवार की शाम उसे थाने लेकर आई। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला स्वयं समझौता का प्रयास कर रही है। अगर महिला तहरीर देती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button