Health News - स्वास्थ्यLifestyle News - जीवनशैली

अनचाहे तिल और मस्से से हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली : यदि आपके चेहरे पर भी हैं अनचाहे तिल और मस्से जो आपकी खूबसूरती और आत्मविश्वास को कम कर रहे हैं और आप अपने चेहरे पर नजर आने वाले इन तिल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपनाएं लहसुन का ये असरदार नुस्खा।

लहसुन आपकी स्किन में मेलानिन के स्तर को कम करके तिल और मस्से का रंग हल्का कर सकता है। आइए जानते हैं चेहरे पर नजर आने वाले अनचाहे मस्से और तिल से लहसुन की मदद से कैसे पाएं छुटकारा।

त्वचा के किसी भी हिस्से से मस्से या तिल हटाने के लिए 1 लहसुन की कलियां लेकर उसे अच्छी तरह से छिलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों को बैंडेज के साथ प्रभावित हिस्से पर लगा लें। करीब 4-5 घंटे के लिए इसे लगा हुआ रहने दें। इसके बाद बैंडेज को हटाकर इसे पानी से धो लें। कुछ दिनों तक त्वचा पर इस तरह लहसुन लगाने से तिल को कम किया जा सकता है।

तिल को हटाने के लिए लहसुन और सिरका का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल करने के लिए लहसुन की कुछ कलियां पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे सिरके में मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को तिल या मस्से पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। इससे तिल का निशान हट सकता है।

तिल को हटाने के लिए प्याज का रस और लहसुन का प्रयोग भी कारगर उपाय है। इसका इस्तेमाल करने के लिए लहसुन और प्याज को बराबर मात्रा में मिक्स करके पीस लें। अब इससे रस निकालकर कॉटन बॉल की मदद से इसे तिल के स्थान पर लगाएं। करीब 15 मिनट के बाद इसे धो लें। इससे तिल के निशान हट सकते हैं।

Related Articles

Back to top button