मनोरंजन

इलियाना डिक्रूज ने फिर शेयर की मिस्ट्री मैन की तस्वीर, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दी ये सलाह

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cru) इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। वो अपने इस पल से काफी ज्यादा खुश हैं। एक्ट्रेस ने 18 अप्रैल, 2023 को अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था। उस समय उनके सोशल मीडिया (Social Media) पोस्ट ने सभी को चौंका के रख दिया था। इलियाना बिना शादी के मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने होने वाले बच्चे के पिता का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक्ट्रेस अक्सर अपने प्रेग्नेंसी से जुड़े अपडेट्स अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए मिस्ट्री मैन की झलक दिखाई थी। जो काफी ब्लर थी। जिसके कारण शख्स को पहचान पाना मुश्किल था। वहीं अब एक बार फिर इलियाना डिक्रूज ने मिस्ट्री मैन की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मिस्ट्री मैन की झलक दिखाई है।

तस्वीर में शख्स एक्ट्रेस के पेट डॉगी के साथ खेलते नजर आ रहा है। तस्वीर में शख्स तो क्लियर दिखाई दे रहा है, लेकिन उसने अपने चेहरे को नीचे झुकाए हुए हैं। जिससे उसे देखकर यह आइडिया नहीं लगाया जा सकता है कि वो कौन है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर पर लिखा, ‘पपी लव’ वहीं दूसरी तस्वीर में इलियाना डिक्रूज अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को व्हाइट ट्रैक सूट में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने कुकिंग को लेकर एक बड़ी सलाह दी है।

एक्ट्रेस ने तस्वीर पर लिखा, “नोट: खुद पर ध्यान दें टमाटर सॉस पकाते समय सफेद पायजामा पहनकर अति आत्मविश्वास में न आएं।” खबरों की माने तो इलियाना डीक्रूज का ये थर्ड ट्राइमेस्टर चल रहा है। बात करें इलियाना डिक्रूज के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘द बिग बुल’ में नजर आईं थीं। वो जल्द ही फिल्म ‘Unfair & Lovely’ में रणदीप हुड्डा और करण कुंद्रा के साथ नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button