टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

IMD Alert : दिल्ली सहित 12 राज्यों में बारिश, हरियाणा सहित 7 में शीतलहर, बदली हवा की गति, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, भारी बर्फबारी, रेड ऑरेंज अलर्ट

IMD Alert : देशभर में लगातार मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत के राज्य में कड़ाके की ठंड के साथ ही बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी। वहीं राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश से बिहार, हरियाणा सहित कई मैदानी इलाकों में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग की माने तो कड़ाके की ठंड के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाके में 22 तारीख से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। वही 28 जनवरी तक इसका असर रहने वाला है।

दिल्ली और आसपास के इलाके में 22 जनवरी से बारिश
मौसम विभाग की माने तो 28 जनवरी तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाका पर बर्फबारी और मैदानी इलाके में बारिश देखने को मिल सकती है। 25 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा चलेगी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है इसके साथ ही बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग दिल्ली और आसपास के इलाके में 22 जनवरी से बारिश शुरू हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा में लगातार गिरावट देखी जा रही है पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे तेज हो रहा है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के तापमान में गिरावट के साथ ही बारिश की स्थिति निर्मित होगी। राजधानी में मंगलवार को तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि 28 जनवरी तक क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की स्थिति में पहाड़ों पर बर्फबारी में तेजी आएगी। जिसमें मैदानी इलाके में बारिश की संभावना बढ़ गई है। यूपी के कई इलाके में बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के क्षेत्रों में बारिश की संभावना
राजस्थानी शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जताया गया है। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हैं। शीत लहर के आसार बढ़ेंगे। इसके साथ ही 25 जनवरी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। 7 जिलों में अति शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि 15 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जयपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम का अलर्ट
उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति का अनुमान है।
अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी या बारिश होने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट हिमपात या बारिश की संभावना है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में छिटपुट बारिश हो सकती है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में छिटपुट बारिश हो सकती है।
अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी या बारिश का अनुमान है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय और त्रिपुरा में सुबह-सुबह घना कोहरा छा सकता है।
उत्तराखंड हिमाचल में बर्फबारी का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। 3 जिलों में मौसम का मिजाज बदला है। उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ में 20 जनवरी से 22 जनवरी तक बारिश बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 26 जनवरी तक पूरे उत्तराखंड में जोरदार बारिश के साथ बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। अभी 24 घंटे में उधम सिंह नगर में शीत लहर है। घने कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया गया है। साथ ही 20 से 22 जनवरी तक कि कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पंतनगर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दून और टिहरी में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

पूर्वी राज्य में बारिश बर्फबारी की चेतावनी
असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड सहित अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया। बर्फीली ठंडी हवा चले कि घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में शीतलहर और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम प्रणाली
देश में विकसित मौसम प्रणाली की बात करें तो 18 जनवरी की रात से पश्चिम हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की संभावना जताई गई है। जिसके कारण 12 राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं पर्वतीय राज्य में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जताया गया है।
इसके अलावा 20 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो पश्चिम हिमालय तक पहुंचेगा। इसे कारण 26 जनवरी तक देशभर के मौसम में बड़े परिवर्तन दिखेंगे।
बिहार में बर्फीली हवा सहित कई क्षेत्रों में शीतलहर और बूंदाबांदी की चेतावनी
राजधानी पटना सहित अन्य इलाकों में खिली धूप लोगों को आराम दे रही है। हालांकि एक बार फिर से मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्रों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। कई क्षेत्रों में घने कोहरे का भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बर्फीली हवा के कारण तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी।

पंजाब हरियाणा गुजरात राजस्थान में बारिश शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का सबसे ज्यादा असर राजस्थान, गुजरात सहित पंजाब और हरियाणा पर पड़ेगा। राजधानी दिल्ली सहित इन क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 26 जनवरी तक इन क्षेत्रों में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान मौसमी गतिविधि
अरुणाचल प्रदेश,असम सहित कई राज्यों में बारिश देखने को मिली है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति जारी थी।
हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के तापमान में वृद्धि देखने को मिली है। वहीं कुछ हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button