ज्ञान भंडारदस्तक-विशेष

भारतीय और विश्व इतिहास में 1 मार्च का महत्व

नई दिल्ली ( दस्तक ब्यूरो ) :

1640: ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के दौरान ब्रिटेन को मद्रास में बिजनेस सेंटर बनाने की इजाजत मिली थी। ब्रिटिश हुकूमत का भारत में आर्थिक वर्चस्व इससे बढ़ा।

1775: अंग्रेज हुकूमत और नाना फड़नवीस के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर किया गया था।

1872: अमेरिका में दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थापित किया गया। पश्चिमी अमेरिका में स्थित येलोस्टोन नैशनल पार्क को 1978 में युनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया।

1896: आज ही के दिन इतिहास में पहली बार इस बात का पता वैज्ञानिक ऑनरी बेकेरल के एक प्रयोग के कारण चला था कि रेडियोधर्मिता क्या होती है।

1909: टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी की स्थापना।

1919: महात्मा गांधी ने रॉलट ऐक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की इच्छा जाहिर की।

1928 : भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन जी ने 1928 में प्रकाश के विवर्तन का अपना शोध दुनिया के सामने पेश किया था।

1944: 11 साल तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का जन्म हुआ।

1947: अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने अपना वित्‍तीय कामकाज शुरू किया था।

1951: बिहार के समाजवादी आंदोलन से निकलकर 10 साल मुख्‍यमंत्री पद संभालने वाले नीतिश कुमार का जन्‍म हुआ था।

1953: डीएमके लीडर एम.के.स्टालिन का जन्म हुआ था।

1954: अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया। इसे मानव इतिहास का अब तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट बताया गया।

1962: पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान ने नया संविधान अंगीकार करने का ऐलान किया, जिसमें देश में राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली शासन प्रणाली की हिमायत की गई।

1966: ब्रिटेन की मुद्रा प्रणाली पाउंड और शिलिंग में परिवर्तन की घोषणा की गई। तब तक एक पाउंड में 20 शिलिंग और हर शिलिंग में 12 पेंस होते थे। नई व्यवस्था में एक पाउंड में 100 पेंस रखे गए।

1968: भारतीय क्रिकेटर सलील अंकोला का जन्म हुआ था।

1969: पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली और कलकत्ता (अब कोलकाता) के बीच चलाई गई।

1983: ओलंपिक और कॉमनवेल्‍थ खेलों में पदक जीत कर देश को गौरवान्वित करने वाली मैरी कॉम का जन्‍म हुआ था।

1994: बॉलिवुड के फिल्म निदेशक और प्रॉड्यूसर मनमोहन देसाई का निधन हुआ था।

1994: कनाडा के सिंगर जस्टिन बीबर का जन्म। बीबर ने बहुत छोटी उम्र में ही अपनी गायकी से दुनियाभर में अपने करोड़ों प्रशंसक बना लिए।

1995 : इंटरनेट के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन्स में से एक सर्च इंजन याहू की 1995 में शुरुआत हुई थी।

2003: पाकिस्तान में अधिकारियों ने खालिद शेख मोहम्मद को गिरफ्तार किया, जिसे अल कायदा का शीर्ष सदस्य माना जाता था और जिसने अमेरिका पर 2001 में 11 सितंबर हुए आतंकी हमले की योजना बनाई थी।

Related Articles

Back to top button