दस्तक-विशेष

2 मार्च का भारतीय और विश्व इतिहास में महत्व

नई दिल्ली, (दस्तक विशेष )

1498 : पुर्तगाल का यात्री वास्को डी गामा और उसका बेड़ा भारत की तरफ अपनी पहली यात्रा के दौरान मोजाम्बीक द्वीप पहुंचा।

1807 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास किया, जिससे देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी गई। इसे दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में अहम कदम माना जाता है।

1949 : 2 मार्च 1949 को लखनऊ में सरोजनी नायडू को हार्ट अटैक आया था और उनका निधन हो गया।1928 में सरोजिनी नायडू को केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया गया। यह मेडल उन्हें भारत में प्लेग की महामारी के दौरान किए उनके काम के लिए दिया गया था। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद उन्हें यूनाइटेड प्रोविंस (अब उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल चुना गया। सरोजिनी देश की पहली महिला राज्यपाल थीं। वो इस पद पर अपने निधन तक रहीं।

1931 : सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव का जन्म, जिन्हें सुधारों की शुरूआत के लिए जाना जाता है।1933: मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘किंग कॉन्ग’ रिलीज हुई। विलिस ओ-ब्रयान के खास स्पेशल इफेक्ट्स की वजह से ये फिल्म आज भी याद की जाती है। इस फिल्म को एनिमेटेड कैरेक्टर की फिल्मों में एक मील के पत्थर के रूप में माना जाता है।

1949: दुनिया की पहली ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट अमेरिका में लगाई गई। ये ऐसा लाइटिंग सिस्टम था, जो अंधेरा होने पर ऑन हो जाता था और जरूरत नहीं होने पर ऑफ हो जाता था।

1969 : ब्रिटेन के सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड ने पहली सफल उड़ान भरी। बताया गया कि विमान को 2080 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ाया जा सकता है।

1968: आज ही के दिन जेम्स बॉन्ड फिल्म सीरीज के छठें जेम्स बॉन्ड यानी डेनियल क्रेग का इंग्लैंड के चेस्टर में जन्म हुआ था।

1970 : रोडेशिया के प्रधानमंत्री इयान स्मिथ ने ब्रिटिश साम्राज्य के साथ अपना अंतिम संपर्क समाप्त करते हुए देश को गणराज्य घोषित किया।

1983 : 1983 में आज ही के दिन अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में CD प्लेयर की बिक्री की शुरुआत हुई। इससे पहले CD प्लेयर सिर्फ जापान में बिका करते थे। इसी के साथ ही कैसेट वाले टेप के खत्म होने की शुरुआत हुई। CD प्लेयर की बिक्री की शुरुआत को डिजिटल ऑडियो रेवेल्यूशन के बड़े कदम के रूप में जाना जाता है।

1991 : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित कुल 19 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में विजयरत्ने के पांच बॉडीगार्ड भी शामिल थे। इस धमाके में 73 लोग घायल हुए, मगर किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। शक तमिल टाइगर विद्रोहियों लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) पर जताया गया। उस वक्त विजयरत्ने ने LTTE के खिलाफ अभियान चला रखा था।

2008 : पाकिस्तान के डेरा आदमखेल में स्थानीय आतंकवादियों के खिलाफ बल के गठन पर विचार के लिए बुलाई गई कबीलों के बुजुर्गों की बैठक में बम फटने से 42 लोगों की मौत और 58 घायल।

2009 : चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 5 चरणों में 16 अप्रैल से 13 मई के बीच कराने का ऐलान किया।

2009: पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी-बिसाउ के तीन बार के राष्ट्रपति जोआओ बर्नार्डो विएरा की सैनिकों ने हत्या कर दी। विएरा और गिनी की सेना के बीच जारी संघर्ष को इसका जिम्मेदार बताया गया।

Related Articles

Back to top button