दस्तक-विशेष

6 मार्च का भारतीय और विश्व इतिहास में महत्व

नई दिल्ली ( दस्तक विशेष) :

1508: आज ही के दिन मुगल बादशाह हुमायूं का काबुल में जन्म हुआ था। 29 दिसम्बर 1530 ई में आगरा में 23 साल की उम्र में सिंहासन पर बैठा। पहले मुगल सम्राट बाबर के बेटे नसीरुद्दीन हुमायूं का मुगल साम्राज्य की नींव में काफी योगदान है।

1775: रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस सन्धि के अनुसार अंग्रेज़ों ने राघोवा को सैनिक सहायता देना स्वीकार कर लिया। अंग्रेज़ों ने युद्ध में विजय के उपरांत उसे पेशवा बनाने का भी वचन दिया।

1808 : 1808 में आज ही के दिन हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पहला कॉलेज ऑर्केस्ट्रा स्थापित किया गया था।

1886 : आज ही के दिन साल 1886 में नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई थी।

1902: स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब ‘मैड्रिड क्लब’ की स्थापना हुई। स्पेन का रियाल मैड्रिड दुनिया का सबसे अमीर फुटबॉल क्लब है। उसने 2017-18 में 6075 करोड़ रुपए रेवेन्यू जनरेट किया। दूसरे नंबर पर स्पेन का ही क्लब बार्सिलोना है। इसका रेवेन्यू 5580 करोड़ रुपए है।

1915 : शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रबीन्द्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।

1924: मिस्र सरकार ने 14वीं शताब्दी में मिस्र के शासक रहे तूतनखामेन की ममी को खोला। जमीन में दबी इस ममी को ब्रिटेन के प्रख्यात पुरातत्ववेत्ता हावर्ड कार्टर ने 1922 में ढूंढ निकाला था।

1957: घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1961: टाइम्स ऑफ इंडिया समूह ने वित्तीय मामलों पर देश के पहले अखबार ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ का बम्बई (अब मुंबई) से प्रकाशन शुरू किया।

1991: आज ही के दिन भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया था।

2003: अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मौत का शिकार हुए।

2004: उत्तर कोरिया द्वारा यूरेनियम आधारित किसी तरह का कार्यक्रम होने से इंकार किया गया था।

2009: भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद लड़ाकू विमान मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी।

Related Articles

Back to top button