पंजाब

पंजाब में Monsoon को लेकर अहम खबर, 7 जुलाई तक जानें मौसम का हाल

लुधियाना: पंजाब में मानसून अपना जलवा नहीं दिखा पाया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जुलाई तक पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कई जगह सोमवार को हल्की बारिश हुई लेकिन उमस ने लोगों को अधिक परेशान किया। गत दिवस के मुकाबले आज तापमान में 0.9 डिग्री सैल्सियस में बढ़ौतरी दर्ज की गई। राज्य में तापमान 40 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया है।

सबसे अधिक तापमान समराला का 40.8 डिग्री सैल्सियस रहा। इसके बाद जिला फिरोजपुर व अमृतसर का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस रहा, बाकी सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। आने वाले दिनों दौरान तापमान में ज्यादा बढ़ौतरी नहीं होगी लेकिन उमस परेशान करेगी।

Related Articles

Back to top button