टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

गुजरात में आईआरबी के जवान ने की फायरिंग, 2 साथियों को मार डाला

पोरबंदर (गुजरात) । भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के एक जवान ने शनिवार शाम गुजरात के पोरबंदर में अपने साथियों पर गोलियां चला दीं, जिसमें आईआरबी के दो कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो घायल हो गए। घायल जवानों को जामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पोरबंदर के जिलाधिकारी अशोक शर्मा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शाम करीब सात बजे एस इनौचा सिंह नाम के एक जवान ने अपनी एके 47 राइफल से गोलियां चलाईं, जिसमें थोइबा सिंह और जितेंद्र सिंह की मौत हो गई। शर्मा ने कहा कि आईआरबी के दो अन्य जवानों चोरजीत और रोहिकाना को गोली लगी है और उनका जामनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पोरबंदर जिले के पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। शर्मा ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

Related Articles

Back to top button