अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में आढ़ती की हत्या कर शव सड़क पर फेंका

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Meerut News: मेरठ के थाना देहलीगेट क्षेत्र में बदमाशों ने एक आढ़ती की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्यारोपी ई रिक्शा से आढ़ती का शव लेकर आए और बागपत रोड पर फेंककर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवीन मंडी में सब्जी की आढ़त लगाता था मृतक
जानकारी के अनुसार, लिसाड़ी गेट निवासी आस मोहम्मद उर्फ बबलू टीपीनगर थानाक्षेत्र स्थित नवीन मंडी में सब्जी की आढ़त लगाते थे। उनके शव को सड़क पर फेंकने के बाद ई-रिक्शा चालक व उसमें सवार लोग फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जिससे कि ई रिक्शा चालक की पहचान कर घटना का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button