टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

तीसरे चरण में तीसरी बार भारत बंद किया गया

नई दिल्ली (अशोक पाण्डेय): आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर में लॉकडाउन को दो सप्ताह बढ़ाने की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय के अनुसार नया लॉकडाउन 4 मई से 17 मई तक लागू होगा। देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देशभर में 1993 पॉजिटिव मामले आए हैं।

संयुक्त सचिव लव अग्रवाल

संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 35,043 हो गई है। इसमें मरने वालों की संख्या 1147 हो गई है। गुरुवार को वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भारत में तीन मई को लॉकडाउन खत्म हो रहा था इस वैश्विक महामारी और देश की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया है।

अब तक लॉकडाउन उनके चरण

पहला लॉकडाउन -24 मार्च को रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 21 दिन तक देश की जनता को घर में रहकर कोविड-19 बीमारी को हराने का निर्णय लिया। 25 मार्च से 14 अप्रैल तक पूर्ण प्रतिबंध किया गया।

दूसरा चरण- 14 अप्रैल को सुबह दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 15 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन को सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने नागरिक से कहा कि 3 मई तक पूरी तरह श्रद्धा के साथ लॉकडाउन के नियम का पालन करें, जहां हैं वहीं रहें, सुरक्षित रहें।

Related Articles

Back to top button