राज्यराष्ट्रीय

संकटग्रस्त श्रीलंका की भारत ने की 23 हजार करोड़ रुपए से मदद, अब भी 4 अरब डॉलर

नई दिल्ली/मुंबई. एक बड़ी खबर के अनुसार भारतीय उच्चायोग ने बीते मंगलवार को बताया कि भारत (India) ने कर्ज में डूबे श्रीलंका (Srilanka) को इस साल जनवरी से कर्ज, क्रेडिट लाइनों और क्रेडिट स्वैप में करीब 23 हजार करोड़ रुपए की की आर्थिक मदद दी है।

गौरतलब है कि श्रीलंका आजादी के बाद से अब अपने सबसे खराब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। वहीं श्रीलंका में देश मुख्य खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भी जरुरी भुगतान नहीं कर पा रहा है। ऐसे में भारत पड़ोसी देश की मदद के लिए अब और आगे आया है।

दरअसल श्रीलंका इस समय अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां महंगाई अब चरम पर है। वहीं आवश्यक वस्तुओं की कीमतें अब आसमान छू रही हैं, उनका आयात भी घट रहा है। ऐसे में भारत व चीन समेत कई पड़ोसी देशों ने श्रीलंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से भी राहत पैकेज देने की बड़ी घोषणा की गई है।

हालाँकि श्रीलंका को भीषण आर्थिक संकट से निपटने के लिए अब भी कम से कम 4 अरब डॉलर चाहिए। इस बाबत IMF के अलावा विश्व बैंक, चीन व जापान से भी वित्तीय मदद के प्रयास हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button