टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

फिर लहराया इंदौर का परचम: स्मार्ट सिटी रैंकिंग में बना नंबर-1, दूसरे नंबर पर अहदाबाद और सूरत

नई दिल्ली : केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय ने नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड्स जारी किए हैं। इंदौर के हिस्से फिर एक उपलब्धि आई है। स्मार्ट सिटी की छह कैटेगरी में इंदौर को पुरस्कार हासिल हुए है। सबसे ज्यादा पुरस्कार इंदौर को ही मिले है। दूसरे क्रम पर गुजरात प्रदेश के सूरत और अहमदाबाद शहर है। नदियों को साफ करने, वायु प्रदूषण कम करने, कचरे से सीएनजी बनाने जैसे इंदौर में हुए कामों के कारण यह पुरस्कार मिला है। सबसे ज्यादा अवार्ड पाने वालों राज्यों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर रहा है।

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी को चार अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड मिला है। चंडीगढ़ को पब्लिक बाइक शेयरिंग स्कीम बेहतर तरीके से लागू करने के लिए मोबिलिटी कैटेगरी में पहला स्थान मिला है। वहीं ई-गवर्नेंस और आईएम चंडीगढ़ एप कैटेगरी में भी पहला स्थान मिला है। इसके अलावा सेनीटेशन कैटेगरी में तीसरा स्थान मिला है। गारबेज कलेक्शन को स्काडा सिस्टम से जोड़ने पर तीसरा स्थान मिला है। वहीं यूटी कैटेगरी में पहला स्थान मिला है। मोबिलिटी में दूसरे स्थान पर न्यू टाउन कोलकाता और तीसरे पर सागर हैं। वहीं ई-गवर्नेंस कैटेगरी में चंडीगढ़ के बाद दूसरे स्थान पर पिंपड़ी चिंचवाड़, तीसरे पर जबलपुर और चौथे पर उदयपुर हैं।

वहीं साफ-सफाई से जुड़ी कैटेगरी में अभी भी इंदौर ही सबसे आगे है। इंदौर को पहला स्थान और काकिनाड़ा को दूसरा, अहमदाबाद को तीसरा और चंडीगढ़ को चौथा स्थान मिला है। मोबिलिटी सेक्टर में चंडीगढ़ लक्ष्य को हासिल करने से एक कदम दूर है। अंतिम चरण में 1250 साइकिल चलाई जानी हैं। इसके बाद चंडीगढ़ में पांच हजार साइकिल उपलब्ध होंगी। इसलिए चंडीगढ़ को पहला स्थान मिला है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेक्ट 2022 की जारी रैंकिंग मैं देश में स्मार्ट सिटी में इंदौर प्रथम स्थान रहने पर इंदौर वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई तथा नागरिकों के सहयोग से निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों में दिए गए सहयोग के लिए नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button