टैक्सेशियो एकेडमिक एंड वेलफेयर फोरम एसोसिएशन की बैठक में दी GST और अपील दायर की जानकारी
टैक्सेशियो एकेडमिक एंड वेलफेयर फोरम एसोसिएशन वेस्टर्न उप्र मेरठ की शैक्षिक सभा का आयोजन।
Meerut News: टैक्सेशियो एकेडमिक एंड वेलफेयर फोरम एसोसिएशन वेस्टर्न उप्र मेरठ की शैक्षिक सभा का आयोजन गढ़ रोड स्थित एक होटल में चेयरमैन एनके अरोरा अधिवक्ता मुज़फ्फरनगर की अध्यक्षता में हुआ। सभा का संचालन संस्था के सेक्रेटरी भारत ज्ञान भूषण एडवोकेट द्वारा किया गया।
जीएसटी ट्रिब्यूनल में दायर की जाने वाली अपीलों का प्रदर्शन
आज की शैक्षिक सभा का विषय “GSTAT-Live Filing + Practical Problems & Procedure” था। जिसमें वक्ता डा० एनके अरोरा द्वारा अपील दायर किये जाने के सम्बन्ध में अपील करने के अधिकार, अपीलीय आधार, वाद के तथ्यों का विवरण के सम्बन्ध में विधिक स्थिति पर प्रकाश डाला ओर सदस्यों के समक्ष जीएसटी ट्रिब्यूनल में दायर की जाने वाली अपीलों के सम्बन्ध में सजीव प्रदर्शन कर अपील दायर करने में आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से व्याख्या की। सदस्यों द्वारा अपील दायर करने में आ रही व्यवहारिक समस्याओं के निवारण हेतु शंका समाधान किया गया।
शैक्षिक द्रष्टि से अत्यंत सफल रही
आज की सभा शैक्षिक द्रष्टि से अत्यंत सफल रही और उपस्थित सदस्यों द्वारा जीएसटी अधिनियम के अंतर्गत ट्रिब्यूनल के गठन एवं इसकी प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। संस्था के सेक्रेटरी भारत ज्ञान भूषण एड० द्वारा सभा का सफल संचालन किया गया। सभा को सफल बनाने में चीफ कन्वीनर श्री अरुण कुमार जैन एड०, नवीन कुमार गुप्ता एड०, रजनी बसंत जैन एड०, विपिन कुमार एड०, नवनीत अग्रवाल एड०, बृजमोहन अग्रवाल एड० हापुड़, अरुण राघव एड० मोदीनगर आदि का विशेष सहयोग रहा।



