व्यापार

7 सितंबर को लॉन्च होगी iPhone 14 सीरीज, जाने क्या है खास

नई दिल्ली : iPhone 14 की चर्चा लंबे समय से हो रही है। Apple ने साफ कर दिया है कि वह 7 सितंबर को एक इवेंट में iPhone 14 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। ऐसे में iPhone के फीचर को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे जानने के बाद शायद आपको थोड़ा दुख भी हो सकता है और आप आज ही जाकर iPhone 13 तक भी खरीद सकते हैं।

iPhone 14 सीरीज में आपको USB-C Port नहीं मिलने वाला है। हालांकि iPhone 15 सीरीज में आपको जरूर USB-C Port मिलल सकता है। लेकिन iPhone 15 में ये पोर्ट नहीं मिलने वाला है। जबकि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सभी iPhone में Type-C Port मिलने वाला है। यानी iPhone 14 में आपको पुराना लाइटनिंग पोर्ट ही मिलने वाला है।

iPhone 14 Pro में 48MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर मिलेगा। लेकिन इसमें आपको Periscope Lens नहीं मिलने वाला है। iPhone 15 Pro में आपको जरूर Periscope Lens मिलेगा। iPhone 14 Pro में पुराना 3X Zoom Camera मिलने वाला है। 2023 तक iPhone के कैमरा में काफी बदलाव किया जाएगा।

iPhone 15 पहला स्मार्टफोन होने वाला है जिसमें आपको 3nm TMSC chip मिलने वाली है। आपको बता दें कि 3nm Chip में गारंटी से आपको बेहतर परफॉर्मेंस मिलने वाली है। यही वजह है कि ये काफी चर्चा में भी है। लेकिन iPhone 14 का इंतजार कर रहे यूजर्स को इससे निराशा हाथ लगने वाली है। iPhone 14 में आपको 5nm node का बेहतर वर्जन मिलने वाला है। ये तो पक्का है इसकी परफॉर्मेंस iPhone 13 से बेहतर होने वाली है। अगर आप iPhone 13 से बेहतर परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो आप इसे जरूर खरीद सकते हैं।

Related Articles

Back to top button