स्पोर्ट्स

IPL 2020: किंग्स XI पंजाब में हुई इस पूर्व खिलाड़ी की एंट्री, अनिल कुंबले का देंगे साथ

जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और इंग्लैंड टीम के हेड कोच एंडी फ्लॉवर IPL 2020 में एक नए रोल में नजर आएंगे। किंग्स इलेवन पंजाब ने फ्लॉवर को मौजूदा सत्र के लिए असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। एंडी फ्लॉवर हाल ही में भारतीय चयन समिति के चेयरमैन नियुक्त हुए सुनील जोशी की जगह लेंगे। अपनी नियुक्ति से बेहद उत्साहित इस पूर्व खिलाड़ी की माने तो हेड कोच अनिल कुंबले की अगुवाई में टीम के पास विश्व स्तरीय सपोर्ट स्टाफ है। साथ ही साथ वह दुनिया को यह भी दिखाना चाहते हैं कि ‘शेर’ क्या करने की काबिलियत रखते हैं।

कुंबले और एंडी फ्लावर ने भारत और जिबाब्वे की कप्तानी भी की है, जिनका अनुभव टीम के काम आएगा। आर अश्विन को रीलिज करने के बाद इस सीजन के लिए टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है।

अपने पहले खिताब की तलाश में पंजाब के फिल्डिंग कोच पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जोंटी रोड्स होंगे। दक्षिण अफ्रीका के ही पूर्व पेसर चार्ल लैंगवेल्ट गेंदबाजी कोच की भूमिका में होंगे। वसीम जाफर को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया हैं। केकेआर के साथ 12 साल तक जुड़े रहने के बाद मशहूर ट्रेनर एड्रियन ली रॉक्स भी इस बार किंग्स इलेवन पंजाब के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे। एंड्र्यू लीपस टीम फिजियो हैं।

29 मार्च से शुरू हो रहे IPL के 13वें सीजन का पहला मैच गत विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ करेगी।

Related Articles

Back to top button