State News- राज्य

घंटे बंद रहेगा जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे, किसान मोर्चा करेगा प्रदर्शन, कई रास्ते होंगे प्रभावित

जालंधर। हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठीचार्ड के विरोध में आज यानी कि रविवार को जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे 2 घंटे बंद रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) यहां PAP चौक पर प्रदर्शन कर करनाल में हुए लाठीचार्ज का विरोध करेगा।

यह प्रदर्शन दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाएगा। इस बीच अमृतसर व लुधियाना को जाने वाले सभी मार्ग बंद रहेंगे। इसके साथ ही फगवाड़ा, होशियारपुर के रास्ते भी इस प्रदर्शन से प्रभावित रहेंग। वहीं किसान मोर्चे के प्रदर्शन को देखते हुए PAP चौक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आह्वान पर भाकियू राजेवाल इस प्रदर्शन को कर रही है। जिसमें जिला प्रधान मनदीप समरा, मुख्य प्रवक्ता जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला, सचिव अबिंदर सिंह संसारपुर व सलाहकार अमरजीत सिंह शेरगिल भी शामिल रहेंगे। इस दौरान ट्रैफिक पूरी तरह जाम रहेगा।

Related Articles

Back to top button