टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

सेना से कोर्ट मार्शल के बाद जवान ने बनाई फर्जी प्रोफाइल, 7 महिलाओं से की शादी, पाकिस्तान में ली ट्रेनिंग

मुंबई: महाराष्ट्र के नई मुंबई से बेहद एक रौचक मामला सामने आय़ा है। आर्मी से निकाले गए चौधरी नाम के शख्स को खारघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार चौधरी आर्मी में सिपाही के पद पर कार्य़रत था, जो अपने आप आर्मी का एक बड़ा अधिकारी बताकर पहले 7 महिलाओं से शादी कर चुका है। चौधरी को आर्मी ने 2017 में कोर्ट मार्शल से निकाल दिया था।

चौधरी साल भर से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था तो विभाग द्वारा उससे कई बार संपर्क किया गया लेकिन इसके बावजूद भी उससे संपर्क नहीं हो सका, जिसकी वजह से आर्मी ने 2017 में उसका कोर्ट मार्शल कर दिया था।

वहीं चौधरी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और कोर्ट मार्शल होने के बाद वह नई मुंबई के एक रेस्टोरेंट बार में चौकीदारी का काम करता है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल बनाई हुई है, जहां पर उसने खुद को आर्मी को बड़ा अफसर बताया और पुणे, दिल्ली, नई मुंबई और अन्य शहरों की अमीर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने का काम किया और एक-एक करके 7 महिलाओं से शादी कर ली।

नई मुंबई में ही रहने वाली चौधरी की पत्नी को उस पर शक हुआ तो उसने पर शक करना शुरू कर दिया। इसके बाद उस महिला को पता चला कि चौधरी ने कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया है। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने आरोपी चौधरी को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया है। चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसने पाकिस्तान में जाकर डेढ़ महीने तक ट्रेनिंग ली थी। अब इंटेलिजैंस ब्यूरो एटीएस और अन्य जांच एजैंसी चौधरी द्वारा किए जा रहे दावों की तहकीकात में जुट गई हैं।

पुलिस को चौधरी की एक डायरी भी हाथ लगी है, जिसमें उसने कुछ कोड वर्ड लिखे हुए थे। डायरी में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) तथा अन्य संवेदनशील ठिकानों की जानकारी कोड वर्ड में लिखी गई थी। इसके बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो और ATS भी मामले की जांच में जुट गए हैं।

Related Articles

Back to top button