टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन, CM हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी जानकारी

रांची: झारखंड (Jharkhand) के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) का चेन्नई में निधन हो गया। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जगरनाथ महतो के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय से बीमार चल रहे जगरनाथ महतो का आखिरकार अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी तबीयत विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान ख़राब हो गई थी।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

जानकारी के अनुसार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान उनकी तबियत ख़राब हो गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था जहां उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था। हालांकि बाद में ऑक्सीजन सैचुरेशन नार्मल हो गए थे। लेकिन बाद में उनकी तबियत फिर ख़राब हो गई थी। जांच के बाद पता चला कि फेफड़ा में माइल्ड इंफेक्शन मिला था। बाद में उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया था। फिर उन्हें एयर एम्बुलेंस से एमजीएम चेन्नई शिफ्ट कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button