मनोरंजन

कनिका कपूर और गौतम की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया वायरल

मुंबई: बेबी डॉल सॉन्ग गाकर घर घर में फेमस हुईं कनिका कपूर दुल्हन बन चुकी हैं। इंतजार की घड़ी खत्म हुई और कनिका कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियो लंदन से सामने आ चुके हैं। सिंगर कनिका कपूर 20 मई 2022 को मंगेतर गौतम संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। खूबसूरत दुल्हन बनीं कनिका कपूर सोशल मीडिया पर फैंस का खूब दिल चुरा रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं कनिका कपूर और गौतम की शादी की तस्वीरें और वीडियो।

कनिका कपूर शादी की तस्वीर में खूबसूरत लंहगे में पिंक कलर के लंहगे में नजर आ रही हैं। उनके साथ दूल्हे राजा गौतम ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। कनिका कपूर की दुल्हन वाली तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगी हैं।

कनिका कपूर की शादी की झलकियां
सोशल मीडिया पर कनिका कपूर की एंट्री वाले वीडियो से लेकर मंडप और वरमाला की झलकियां भी देखने को मिल रही हैं। दोनों ही कपल साथ में खूब जच रहे हैं। साथ ही उनके दोस्त और चाहने वाले जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

कनिका कपूर की दूसरी शादी
कनिका कपूर के होने वाले दूसरे हसबैंड गौतम NRI बिजनसमैन हैं। इससे पहले कनिका कपूर को 18 साल की उम्र में बिजनसैम राज से प्यार हुआ था। साल 1998 में दोनों ने शादी की और लंदन शिफ्ट हो गए। दोनों के तीन बच्चे हैं। लेकिन साल 2012 में राज और कनिका ने अलग होने का फैसला लिया। तलाक लेने के बाद कनिका वापस मुंबई आ गई और अपने करियर को नई ऊंचाईयां दीं।

कौन हैं कनिका कपूर
21 अगस्त 1978 में जन्मी कनिका कपूर बॉलिवुड की मशहूर सिंगर हैं। जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। अपनी खूबसूरत आवाज के लिए वह खूब मशहूर हैं। कनिका ने पहले हसबैंड से तलाक लेने के बाद मुंबई आई थीं खुद का गाना रिलीज किया जुगनी जी। ये गाना सुपरहिट हुआ और उन्हें बॉलिवुड से ऑफर आने लगे। बॉलिवुड में कनिका कपूर ने रागिनी एमएमएस 2 के गाने बेबी डॉल से शुरुआत की थी। इसके बाद वह चिट्टियां कालियां, डेटी बियर, टुकुर टुकुर, तेरी कमर को से लेकर देसी लुक समेत कई गाने गाए हैं।

Related Articles

Back to top button