उत्तर प्रदेश

Kanpur : आधी रात में 3 ट्रेनों में लूट, यात्रियों में दहशत का माहौल

kanpur-1-05-10-2016-1475651768_storyimageहथियारबंद डकैतों ने मंगलवार आधी रात के बाद कानपुर सेंट्रल के आउटर पर खड़ी दो सुपर फास्ट और एक पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाया। ट्रेनों में घुसते ही डकैतों ने फायरिंग करके दहशत फैलाई और फिर पचासों यात्रियों से लूटपाट की। विरोध करने पर कई यात्रियों को तमंचों और रिवाल्वर की बट मार कर घायल कर दिया।

रात करीब साढ़े 12 बजे पहले डकैतों ने लखनऊ से मुम्बई जाने वाली लोक मान्य तिलक को निशाना बनाया। सो रहे यात्रियों के साथ डकैतों ने लूट पाट की, विरोध करने पर एक यात्री रमा शंकर पांडेय को पीट कर घायल कर दिया।इसके बाद डकैतों ने वहां से गुजर रही वैशाली एक्सप्रेस को निशाना बनाया।

ट्रेन जैसे ही आउटर पर रुकी डकैत उसमें घुस गए और लूटपाट शुरू कर दी । वैशाली में सफर कर रहे गोरखपुर के देवी सिंह घायल हो गए । उसके बाद डकैतों ने लखनऊ – कानपुर पैसेंजर को भी निशाना बनाया। कई यात्रियों के साथ लूट पाट, विरोध करने पर कई यात्रियों पर हमला किया।

पैसेंजर में सफर कर रहे शुक्लागंज, उन्नाव निवासी लाला और अन्य लोग घायल हो गए। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक श्याम व्रत यादव ने माना की डकैतों ने तीन ट्रेनों में लूट पाट की है घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भेज गया है , उन्होंने बताया कि लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस डकैतों की तलाश कर रही है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button