टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

‘कश्मीर फाइल्स’ की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ‘द वैक्सीन वॉर’ के सेट पर गाड़ी के टक्कर मारने से हुईं घायल

मुंबई : कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने हैदराबाद (Hyderabad Shooting) में अपनी अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ (The Vaccine War) की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher), नाना पाटेकर (Nana Patekar), पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files) की एक्ट्रेस (Actress) पल्लवी जोशी उनके अगले फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के शूटिंग के दौरान हुई घायल हो गईं। लेकिन ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है। वह खतरे से बाहर हैं।

शूटिंग के दौरान कि आज (16 जनवरी, 2023) हैदराबाद में ‘द वैक्सीन वॉर’ के सेट पर पल्लवी जोशी घायल हो गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक वाहन ने आपना नियंत्रण खो दिया और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी को टक्कर मार दी, जो ‘द वैक्सीन वॉर’ के सेट पर शूटिंग कर रही थी।

आपको बता दें कि वैसे तो उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई पर घटंनाक्रम से घायल होने के बावजूद, उन्होंने अपना शॉट पूरा किया और फिर शूटिंग करने के बाद वह अपने इलाज के लिए अस्पताल गईं। सौभाग्य से, पल्लवी को कोई भी गंभीर चोट नहीं आई है। पल्लवी का फिलहाल एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और कहा जा रहा है कि वह फिलहाल ठीक है।

एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने भारतीय सिनेमा में काम अभिनेत्री की है। उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। पल्लवी ने इंसाफ की आवाज, अंधा युद्ध, दाता, सौदागर, तलाश, इंसानियत, इम्तिहान जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने कई वर्षों तक एक लोकप्रिय मराठी गायन-रियलिटी शो, सा रे गा मा पा में में होस्ट के तौर पर भी काम किया। उन्हें आखिरी बार ‘द कश्मीर फाइल्स’ में देखा गया था, और फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए उनकी काफी प्रशंसा भी की गई थी।

उनके निजी जीवन की बात करें तो पल्लवी ने 1997 में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से शादी की थी। इनके दो बच्चे हैं, उनकी अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button