अन्तर्राष्ट्रीयउत्तराखंडछत्तीसगढ़झारखण्डदिल्लीपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराष्ट्रीयहरियाणाहिमाचल प्रदेश

कश्मीर मुद्दा बातचीत से ही हल होगा : इमरान खान

इस्लामाबाद, 24 फरवरी (दस्तक टाइम्स) : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को राजधानी कोलंबों में ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट कांफ्रेंस के दौरान कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच केवल कश्मीर ही विवाद का मुद्दा है। जो केवल बातचीत के जरिये ही सुलझाया जा सकता है। इस दौरान श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे भी मौजूद रहे।

दरअसल इमरान खान कोलंबो के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध और व्यापार केन्द्रित वातावरण बनाने से सभी का पूर्ण रूप से विकास होगा।

इमरान खान ने कहा कि उन्होंने भारत को शांति वार्ता करने का एक अवसर दिया था लेकिन उसका कुछ परिणाम नहीं निकला। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच केवल कश्मीर का मुद्दा ही विवाद का मुद्दा है और इसे केवल बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाना उनका सपना है। उन्होंने मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि हम उपमहाद्वीप में सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच की दूरियों को खत्म करने का माध्यम भी पाकिस्तान बन सकता है।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों देशों को आतंकवाद ने प्रभावित किया है। व्यापार संबंधों को स्थापित करके हम गरीबी को खत्म कर सकते हैं। उन्होंने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए यूरोपीय संघ की तर्ज पर एक ब्लॉक बनाने का भी सुझाव दिया। इमरान खान ने श्रीलंका के व्यापारियों को पाकिस्तान की सरकार द्वारा आसानी से व्यापार करने के रूप में दिए गए अपार अवसरों का पता लगाने की पेशकश भी की।

Related Articles

Back to top button