राज्यराष्ट्रीय

मुंबई में कोविड का कहर जारी, एक दिन में 19 हजार से अधिक कोविड केस दर्ज

मुंबई: देश में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। रोजाना देश में 1 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच मुंबई में कोरोना के 19 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। बीएमसी के बयान के मुताबिक, ”मुंबई में पिछले 24 घंटों में 19,474 मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि यह पिछले दिन से 1 हाजर कम हैं। वहीं, 6 मरीजों की मौत हुई है।

इससे पहले महाराष्ट्र के ही शहर पुणे में 4,029 मामले सामने आए हैं। पुणे में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 14,890 हो गई है। बता दें कि देश में आज कोरोना के डेढ़ लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button