मनोरंजन

कृति सेनन ने लगाए फ्रेंड की शादी में ठुमके

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी फ्रेंड की शादी में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। कृति के साथ उनकी बहन नुपुर सेनन भी डांस करते हुए दिख रही हैं। जहां कृति ने लाइट पिंक आउटफिट पहना था। वहीं नुपुर ग्रीन और बीज कलर की ड्रेस पहने नजर आईं। दोनों बहनें अपनी दोस्तों के साथ जमकर डांस कर रही हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, कृति सेनन ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 8 साल पूरे होने पर फिटनेस ब्रांड लॉन्च की है। जिसका टाइटल ‘द ट्राइब’ है, इसकी जानकारी कृति ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज शेयर कर दी थी।

Related Articles

Back to top button