मनोरंजन

भगवान राम और माता सीता के दर्शन करने पुणे पहुंची कृति सेनन, माथा टेक लिया आशीर्वाद

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शनिवार को सीता नवमी के पावन अवसर पर फिल्म ‘आदिपुरुष’ से कृति सेनन के लुक का मोशन पोस्टर और नया पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसके बाद एक्ट्रेस प्रभु राम और माता जानकी का दर्शन करने के लिए पुणे के तुलसीबाग में स्थित राम मंदिर पहुंचीं।

जहां उन्होंने पूरे भक्ति-भाव से प्रभु राम और माता सीता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान को लड्डू का भोग लगाया साथ ही नारियल भी अर्पित किया। एक्ट्रेस ने भगवान के चरणों को स्पर्श करके आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर का सूट पहने नजर आईं। वो मंदिर परिसर में अपने सिर को दुपट्टा से कवर किए हुए दिखाई दी। कृति सेनन के भगवान राम और माता सीता के दर्शन-पूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई हैं। जो उनके फैंस को बेहद पसंद आई है। प्रशंसकों ने उनके इस लुक की तारीफ भी की।

गौरतलब है कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास प्रभु राम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं कृति सेनन माता सीता के किरदार में दिखाई देंगी। सैफ अली खान फिल्म में रावण के रोल में हैं और सनी सिंह लक्ष्मण की भूमिका में हैं जबकि हनुमान जी का किरदार देवदत्त गजानन नागे निभाएंगे।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 500 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून, 2023 को आईमैक्स और 3डी में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रामायण की महागाथा पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए फैंस भी बेहद उत्साहित हैं।

Related Articles

Back to top button