राज्यराष्ट्रीय

सोने चांदी से सजे ‘लाल बाग के राजा’ का है 26.5 करोड़ रुपये का बीमा

मुंबई: वैसे तो पूरे महाराष्ट्र भर में कई बप्पा की बड़ी-बड़ी मूर्तियां स्थापित की जाती है, लेकिन लाल बाग के राजा की दीवानगी कुछ अलग ही है, लाल बाग के राजा के दर्शन करने के लिए न केवल आम जनता ही उमड़ पड़ती है बल्कि इस बप्पा को देखने के लिए कई बड़े नामांकित हस्तियां भी आते है, हर साल गणेश उत्सव में सबसे ज्यादा चर्चा में हमारे लाल बाग के राजा ही रहते है, ऐसे में इस बप्पा के भक्त सहित आम लोगों को भी उनके बारे में जानने और उनकी पहली झलक देखने की बहुत जिज्ञासा होती है।

लाल बाग के राजा का 26.5 करोड़ रुपये का बीमा
जैसा की हम सब जानते है लाल बाग के राजा मुंबई का सबसे प्रसिद्ध गणपति मंडल है। लाल बैग के राजा को लेकर कई मान्यताएं है, श्रद्धालु मानते है की लाल बैग के राजा को जो भी मन्नत मांगी जाती है वो पूर्ण होती है। हर साल लालबाग के राजा के दर्शन के लिए लाखों भक्त घंटों कतार में खड़े रहते हैं। न केवल हर साल लालबाग के राजा की ही चर्चा होती है, बल्कि उन्हें पहनाएं गए वस्त्र, आभूषण, और उनका कराया गया बिमा इसकी भी चर्चा जोरों पर रहती है। जी हां आपको बता दें कि इस वर्ष लालबाग के राजा गणेश मंडल ने 26.5 करोड़ रुपये का बीमा कराया है।

अनहोनी घटना पर 5 लाख का मुआवजा
वर्तमान में भगवान गणेश के रूप में लालाबाग के राजा की प्रसिद्धि न केवल मुंबई महाराष्ट्र तक सीमित है बल्कि बप्पा के दर्शन करने विदेशियों का भी तांता लगा रहता है, ऐसे में देखा जा सकता है कि बड़े स्तर पर लाल बाग के राजा की प्रसिद्धि बढ़ती ही जा रही है। हर साल राजा के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु लालबाग आते हैं। गणपति भक्तों, बोर्ड ट्रस्टियों, पंजीकृत कार्यकारी सदस्यों, स्वयंसेवकों, स्थानीय निवासियों, सुरक्षा कर्मियों, चौकीदारों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा निकाला जाता है। ऐसे में अब किसी भी अप्रिय घटना पर 5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

आभूषणों और अन्य कीमती सामानों का भी बीमा
इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि लालबाग के राजा की गणेश मूर्ति के आभूषणों और अन्य कीमती सामानों के लिए 7 करोड़ 4 हजार रुपये का बीमा कवर लिया गया है। लालबाग के राजा मंडल को बिजली उपकरण या अन्य चीजों से नुकसान होने पर 2.5 करोड़ का बीमा कवर मिलेगा। लालबाग के राजा मंडप क्षेत्र में दुर्घटना या दुर्घटना होने पर 12 करोड़ का बीमा कवर मिलेगा। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button