उत्तर प्रदेशकरिअरमेरठराज्य

विधि के छात्रों ने किया जिला कारागार मेरठ का शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण

10 दिन इन्टर्नशिप कार्यक्रम व 20 दिन प्रोजेक्ट वर्क किया जाएगा।

Meerut News: जनपद मेरठ में मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, हापुड तथा शामली के विधि छात्रों हेतु दिनांक 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशिप प्रोगाम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 10 दिन इन्टर्नशिप कार्यक्रम व 20 दिन प्रोजेक्ट वर्क किया जाएगा। ये जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ नम्रता सिंह प्रथम ने दी है। इसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ के तत्वावधान में इन्टर्नशिप कर रहे छात्रों को जिला कारागार मेरठ का शैक्षणिक एवं जागरुकता भ्रमण कराया गया। भ्रमण का उ‌द्देश्य वि‌द्यार्थियों को न्यायिक व्यवस्था, कारागार प्रशासन तथा बंदियों को उपलब्ध करायी जाने वाली विधिक सहायता संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान करना था।
छात्रों ने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया
भ्रमण के दौरान छात्रों ने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा कारागार अधिकारियों ‌द्वारा उन्हें बंदियों के पुनर्वास, सुधारात्मक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विधिक सहायता संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है।
जेल अधिकारियों से छात्रों ने प्रश्न पूछें
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कारागार प्रशासन की कार्यप्रणाली को निकट से समझा तथा विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछें, जिनका अधिकारियों द्वारी विस्तार से उत्तर दिया गया। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते है, जिससे विद्यार्थियों को विधिक प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हो सकें तथा उनमें विधिक जागरूकता का विकास हो सकें।

Related Articles

Back to top button