टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

LIVE: मोदी बोले- देश को मजबूत बनाती है मां, पुरुषों से ज्यादा कामयाब हैं महिलाएं

phpThumb_generated_thumbnailनई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में महिला जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्तीकरण उसका किया जाता है जो अशक्त हो, महिलाएं सशक्त होती हैं और पुरुष कौन होते हैं उन्हें सशक्त करने वाले। उन्होंने कहा कि मल्टीटास्क ऐक्टिविटी में भारतीय महिलाएं सबसे आगे हैं।
 
01:52 PM: राष्ट्र को सशक्त बनाने में बजट काम नहीं आता है। राष्ट्र को सश्कत बनाता है राष्ट्र का जन-जन, नागरिक और नागरिक को सशक्त, चरित्रवान मां बनाती है।  
 
01:45 PM: महिला घर पर अगर चूल्हे में चपाती बना रही हो और अगर भाप से जल जाए तो पति का इंतजार करती है कि वह आकर उसकी चोट देखें लेकिन अगर पता चले कि घर में आग लगी हो तो बच्चे को बचाने के लिए आग से भी खेल जाती है, ऐसी होती है महिलाएं। 
 
01:41 PM: देश को मजबूत बनाती है हर मां, राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका। 
 
01:39 PM: मैं यह विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अवसर मिलने पर महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक सफल होती हैं। 
 
01:38 PM: पुरुषों से बेहतर घर चलाती हैं महिलाएं, महिलाओं को ईश्वर प्रदत्त शक्तियां हैं, अवसर मिलने पर पुरुषों से ज्यादा सफल महिलाएं।
 
लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन की पहल पर ‘विधायिका में महिला: सशक्त भारत का निर्माण’ विषय पर महिला सांसदों एवं विधायकों का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में तीन सत्रों का आयोजन किया गया है। सम्मेलन का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से होगा।    
 

Related Articles

Back to top button