फीचर्डमध्य प्रदेशराज्य

मप्र मौसम: प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, 26 नवंबर के बाद शुरू होगी शीतलहर

मप्र मौसम: प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, 26 नवंबर के बाद शुरू होगी शीतलहर

भोपाल: मध्य प्रदेश में ठिठुरन भरी सर्दी की शुरूआत हो चुकी है। ठंडी हवा चलने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर के बाद प्रदेश में शीतलहर शुरू हो जाएगी। वहीं सोमवार को ग्वालियर में सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गई। जहां तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक संभाग में भी दो-तीन दिन तक कोहरा नहीं पड़ेगा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आई है लेकिन रविवार को हवाओं की दिशा फिर से दक्षिण-पूर्वी हो गई है। जिसका सबसे ज्यादा असर राजधानी भोपाल पर पड़ा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने नवंबर के आखिरी तक में जबलपुर, होशंगाबाद, उज्जैन और इंदौर संभाग में तापमान बढऩे की संभावना है।

यह भी पढ़े:भारत में लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुआ इजाफा 

26 से 27 के बीच और बढ़ेगी ठंड

जिसके बाद नवंबर महीने के आखिरी में हल्की ठंड की बजाए शीतलहर शुरू हो जाएगी। प्रदेश में 26 नवंबर से पहले दो-तीन दिन तक थोड़ी गर्मी रहेगी। वही 26 से 27 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के आने से ठंड की दस्तक बढ़ेगी। इसके साथ ही दक्षिण पश्चिमी अरब सागर में चक्रवात तूफान के सोमालिया तट से टकराने की भी संभावना है। जिसका असर प्रदेश की ठंड में महसूस किया जा सकता है।

ग्वालियर संभाग में दिख रहा है ठंड का असर

इसके अलावा ग्वालियर संभाग में भी ठंड का असर अब दिखने लगा है। यहां लगातार तापमान में कमी आ रही है। रात से ज्यादा दिन के तापमान में फर्क महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक वाले संभाग में भी दो-तीन दिन तक कोहरा नहीं पड़ेगा। हालांकि रात के वक्त न्यूनतम तापमान में कमी देखी जाएगी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button