ज्ञान भंडार

जिस घर के मंदिर में रखे हैं ये 3 सामान, महालक्ष्मी वहां कर देतीं धन की बरसात

हर इंसान अपने घर के अंदर पूजा पाठ अवश्य करता है, सनातन धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व माना गया है, अगर आप भगवान की पूजा अर्चना करते हैं तो इससे आपको जीवन में सही मार्ग हासिल होता है, विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करने से घर परिवार के लोगों के ऊपर कोई भी संकट नहीं आता है, मात्र पूजा करने से ही आपकी पूजा सफल नहीं होती, बल्कि कुछ छोटी-छोटी बातें हैं जिन पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है, आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो आपके घर के मंदिर में होना बहुत ही जरूरी है, अगर आप यह चीजें अपने घर के मंदिर में रखते हैं तो इससे देवी देवताओं की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी और आपके जीवन के संकट दूर होंगे, और धन की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

आप अपने घर के मंदिर में चंदन की लकड़ी जरूर रखिये, कोई भी शुभ कार्य में चंदन का इस्तेमाल होता है, आप पूजा करने के पश्चात अगर चंदन की लकड़ी को घिसकर इसका तिलक अपने माथे पर लगाते हैं तो इससे आपको लाभ प्राप्त होगा, चन्दन में ऐसे बहुत से तत्व मौजूद होते हैं जो अंदर की सभी बुराइयों को समाप्त कर देती है और आपका मन शांत रहता है।

अगर आप भगवान की पूजा अर्चना करते हैं तो इसमें प्रसाद के तौर पर पंचामृत बनाया जाता है, पंचामृत मेवा, दूध, दही, शक्कर, घी और शहद आदि सामग्रियां मिलाकर तैयार किया जाता है, इसलिए आप पूजा करने के बाद भगवान को पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं और इसको खुद भी ग्रहण कीजिए।

आप अपने घर में तांबे का एक शुद्ध धातु से बना हुआ लोटा अवश्य रखिए क्योंकि भगवान की पूजा में जल का इस्तेमाल किया जाता है और आप इस तांबे के लोटे में जल रख सकते हैं, आप अपने घर में हमेशा तांबे के लोटे में पानी और इसमें तुलसी की कुछ पत्तियां जरूर रखें।

Related Articles

Back to top button