राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र कोरोना: कोरोना का कहर हो रहा कम, 24 घंटों में 452 केस, 29 जिलों में मरीजों की संख्या घटकर 100 हुई

नयी दिल्ली/मुंबई. जहाँ देश (India) में अब कोरोना (Corona) मामलों में कमी आयी है। वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी इसके कहर पर लगाम लगी है। वहीं बीते 24 घंटो में 452 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 78,70,309 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब होम क्वारंटाइन में लोगों की संख्या 22,235हो गई है। वहीं संस्थागत क्वारंटाइन में लोगों की संख्या अब 599 है। राज्य में फिलहाल रिकवरी रेट 98.08% और मृत्यु दर फिलहाल 1.82% है। वहीं फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 2963 हो गई है।

इसी के साथ राज्य के 29 जिलों में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 100 हो गई है। जबकि कुछ जिलों में यह 20 से भी कम हो गई है। इस संख्या में गिरावट के साथ ही यह स्पष्ट होता दिख रहा है कि अब कोरोना संक्रमण में गिरावट आ रही है।

वहीं राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा पुणे में 1,158 और मुंबई में 421 है। ठाणे में यह 263 और अहमदनगर में 238 है। रायगढ़, सतारा, सोलापुर, औरंगाबाद, बुलडाना, पालघर, कोल्हापुर, सांगली, बीड, अकोला, जलगांव, उस्मानाबाद, गढ़चिरौली, नांदेड़, नंदुरबार, रत्नागिरी, लातूर, परभणी, चंद्रपुर, वाशिम भंडारा, अमरावती, वर्धा, यवतमाल, धुले, जालना हिंगोली, गोंदिया में मरीजों की संख्या 100 से भी कम है। धुले, जालना, हिंगोली, वर्धा, यवतमाल और गोंदिया में उपचाराधीन मरीजों की संख्या फिलहाल 10 से भी कम है।

अस्पताल में भर्ती मरीज – 1,031 (उपचार किए गए रोगियों में से 32.13%)
स्पर्शोन्मुख या हल्के लक्षणों वाले रोगी – 2,178 (इलाज किए गए रोगियों का 67.87%)
गंभीर – 311 (उपचारित रोगियों का 9.69 %)
ICU में रोगी – 159 (4.95% रोगियों का इलाज चल रहा है)
वेंटिलेटर पर रोगी – 56 (1.75% रोगियों का इलाज चल रहा है)
ऑक्सीजन पर रोगी – 103 (3.21% रोगियों का इलाज चल रहा है)
ऑक्सीजन पर मरीज – 152 (4.74 प्रतिशत रोगियों का इलाज चल रहा है)

Related Articles

Back to top button