टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: आज विधानसभा में पेश करेंगे प्रस्ताव, देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बड़ी बात

मुंबई: कर्नाटक के साथ जारी सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सीमा विवाद पर (राज्य विधानसभा में) एक प्रस्ताव पेश करेंगे। मुझे उम्मीद है कि प्रस्ताव बहुमत से पारित हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और उनके कार्यकाल पर सवाल उठाए।

मीडिया से बातचीत में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा ने कहा आज सीएम सीमा विवाद पर (राज्य विधानसभा में) एक प्रस्ताव पेश करेंगे। मुझे उम्मीद है कि प्रस्ताव बहुमत से पारित हो जाएगा। मैं हैरान हूं कि कल बोलने वालों ने सीएम के रूप में 2.5 साल तक कुछ नहीं किया। हमारी सरकार आने के बाद सीमा विवाद शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के निर्माण और प्रांतों के भाषा-वार गठन के साथ हुई। यह वर्षों से चल रहा है। हमने इस मुद्दे पर कभी राजनीति नहीं की और हमें उम्मीद है कि कोई भी इस पर राजनीति नहीं करेगा। सीमावर्ती इलाकों के लोग महसूस करें कि पूरा महाराष्ट्र उनके साथ है।

बता दें कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद (Maharashtra-Karnataka border dispute) काफी बढ़ गया है। विधानसभा में इसको लेकर हंगामा हो रहा है। फिलहाल मामला कोर्ट के साथ साथ केंद्र सरकार के संज्ञान में भी है। वहीं इस मुद्दे को लेकर विपक्ष जमकर हंगामा कर रहा है। फिलहाल आज इसको लेकर प्रस्ताव पेश किया जाना है। सरकार को पूरी उम्मीद है कि प्रस्ताव बहुमत से पास हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button