स्पोर्ट्स

महेंद्र सिंह धोनी का 11 साल पुराना ऑफर लेटर वायरल; महीने की सैलरी जान हैरान हो जाएंगे आप

नयी दिल्ली: ‘कैप्टन’ कुल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का पुराना जॉब लेटर (Old Job Offer Letter) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। यह लेटर 11 साल पुराना है। एमएस धोनी के दुनिया भर में लाखों फैंस है। माही के कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी की ट्रॉफी जीती है। वहीं, आईपीएल (IPL) में धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार आईपीएल का ख़िताबी जीता है। धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। लेकिन, वह आईपीएल 2024 के लिए अभी से मेहनत कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे धोनी के जॉब लेटर में उनकी सैलरी नज़र आ रही है। धोनी की आज करोड़ो की जायदाद है। लेकिन, 11 साल पहले उन्हें कितनी सैलरी मिली थी यह इस लेटर से साफ़ हो रहा है। यह साल 2012 का लेटर है। इंडिया सीमेंट्स ने साल 2012 में धोनी को उपाध्यक्ष पद पर नौकरी की पेशकश की थी। यह उसी का जिसका ऑफर लेटर है। आईपीएल संस्थापक ललित मोदी ने यह पत्र 2017 में पोस्ट किया था। इसमें देखा जा सकता है कि धोनी को केवल 43,000 रुपये का वेतन दिया गया था।

इस ऑफर लेटर में कहा गया है कि उनका मासिक वेतन 43,000 रुपये था, जिसमें 21,970 रुपये का महंगाई भत्ता और 20,000 रुपये का विशेष वेतन था। इस ऑफर लेटर में ये भी लिखा है कि चेन्नई में रहते हुए धोनी को 20,400 का हाउस रेंट अलाउंस मिलेगा। धोनी अगर चेन्नई में रहते है तो, उन्हें हर महीने 8,400 रुपए मिलेंगे। वहीं, वह बाहर हैं तो हर महीने 8,000 रुपए का स्पेशल एचआरए। साथ ही उन्हें हर महीने 60,000 रुपये का विशेष भत्ता और शिक्षा/समाचार पत्र का खर्च रु. 175 भी मिलेगी।

मालूम हो कि इंडिया सीमेंट्स एन श्रीनिवासन की कंपनी है। यह चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक हैं। जिस साल एमएस धोनी को 43,000 रुपये प्रति माह की नौकरी की पेशकश की गई थी। उसी साल चेन्नई ने उन्हें 8.82 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

Related Articles

Back to top button