टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत ढहने से 7 मजदूरों की मौत

पुणे: बड़ी खबर महाराष्ट्र के पुणे से है। गुरुवार देर रात यहां के यरवदा शास्त्री नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इस हादसे में 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मजदूरों को बाहर निकाला।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अग्निशमन दल और पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना इमारत के बेसमेंट में हुई। पुलिस उपायुक्त (जोन-5) रोहीदास पवार ने बताया कि कम से सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब मजदूर वहां काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ काम करने वाले गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। संभव है कि ढेर के नीचे कुछ मजदूर फंस गए हों। ढेर को हटाने का काम रात को ही शुरू कर दिया गया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में दुर्घटना में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button