करिअरटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली:  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

1592 – अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म।

1712 – जहांदार शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।

1777 – न्यूयॉर्क ने एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।

1857 – पंजाब और पहाड़ी रियासतों में शुरू हुई आजादी की पहली लड़ाई का बीज कसौली में बोया गया।

1878 – उर्दू के जनक मौलवी अब्दुल हक का जन्म।

1888 – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की मौत।

1889 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म।

1911 – प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का निधन।

1912 – काउंट ड्रेकुला जैसे कालजयी किरदार की रचना करने वाले आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन।

1920 – अलबामा और मिसीसीपी में तूफान से 219 लोगों की मौत।

1939 – जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के 50वें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।

1946 – संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ नेशन्स भंग की गई।

1953 – कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ था।

1960 – एयर इंडिया के बेड़े में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ।

1971 – भारत ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता।

1972 – अपोलो-16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चंद्रमा पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी।

1973 – कनाडा का एएमआईके ए-2 पहला व्यावसायिक उपग्रह बना।

1978 – सोवियत वायुसेना ने दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिराया।

1997 – श्री इन्द्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।

1999 – जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित।

2006 – भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।

2008 – अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहले दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।

2011 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।

Related Articles

Back to top button