राष्ट्रीय

Mamagement Guru बने राहुल, मोदी सरकार पर साधा निशाना

0_1452510606मुंबई : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मुंबई स्थित एक मैनेजमेंट कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार नीतियों को लेकर पूर्व कांग्रेस सरकार को बेवजह बदनाम कर रही है। उन्होंने इस मौके पर छात्रों से सीधे बात करते हुए उनके सवालों के भी जवाब दिए।

अपने संबोधन में वित्त मंत्री अरुण जेटली का नाम लिए बिना राहुल गांधी ने कहा कि क्रिकेट में नेताओं की दखलंदाजी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बेवजह बदनाम कर रही है, जबकि मोदी सरकारी यूपीए शासनकाल की नीतियों को ही आगे बढ़ा रही है।

जीएसटी मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि कांग्रेस जीएसटी के खिलाफ नहीं है। इस बारे में अरूण जेटली से बात भी हुई थी और जेटली ने सिर्फ इतना ही कहा था कि जीएसटी बिल अच्छा है, इसके अलावा अन्य कोई बात नहीं हुई। कांग्रेस इस मुद्दे पर सहयोग के लिए तैयार है।

उन्होंने देश में बढ़ती असहिष्णुता तथा सांप्रदायिकता को लेकर भी राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश में हिंदू को मुसलमान से, दलित को सवर्णों से, एक वर्ग को दूसरे वर्ग से लड़ाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है जो देश को कमजोर कर रहा है।

Related Articles

Back to top button