National News - राष्ट्रीयState News- राज्यTOP NEWS

ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ट्विटर पर किया ब्लॉक, लगाए ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच तकरार काफी बढ़ गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विटर पर जगदीप धनखड़ को ब्लॉक कर दिया है। ममता बनर्जी ने राज्यपाल को सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ब्लॉक करने के पीछे अपनी मजबूरी बताई है।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ मतभेद पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे ट्विटर पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ब्लॉक करने के लिए मजबूर किया गया है। वह हर दिन सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाते और धमकाते हुए ट्वीट कर रहे थे जैसे कि हम उनके बंधुआ मजदूर हैं।

मैंने उनके बारे में प्रधानमंत्री को कई पत्र लिखे हैं। वह (गवर्नर) नहीं सुन रहे हैं और वह सभी को धमकी दे रहे हैं। ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर फोन टैपिंग करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम ने उन्हें (गवर्नर) क्यों नहीं हटाया? पेगासस गवर्नर हाउस से चल रहा है। वह फोन टैप कर रहे हैं। TMC प्रमुख ने कहा कि हम पिछले एक साल से पीड़ित हैं। उन्होंने कई फाइलों को क्लियर नहीं किया है। वह हर फाइल को पेंडिंग रख रहे हैं। वह नीतिगत फैसलों के बारे में कैसे बोल सकते हैं। मैंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कम से कम चार पत्र लिखे हैं।

इससे पहले राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी तथा एक बार फिर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। राज्यपाल ने कहा कि वह राज्य में मानवाधिकारों को कुचले जाने की घटनाओं और हिंसा की बाढ़ को नहीं देख सकते। धनखड़ ने कहा कि किसी भी प्रकार का अपमान उन्हें अपने कर्तव्य पालन से विमुख नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हिंसा एवं लोकतंत्र एक साथ नहीं चल सकते।

Related Articles

Back to top button