व्यापार

फेस्टिवल सीजन में मारुति की बिक्री 24% घटी, तो टाटा मोटर्स की 30% बढ़ी; बजाज की गाड़ियों की डिमांड भी कम रही

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अक्टूबर सेल्स की आंकड़े जारी करना शुरू कर दिए हैं। देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी को सालाना आधार पर 24% का नुकसान हुआ है। टू और थ्री व्हीलर बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो की अक्टूबर में सालाना आधार पर 14% बिक्री घट गई। वहीं, हैवी कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड को सालाना बेसिस पर 11% की ग्रोथ मिली है। इधर एस्कॉर्ट ट्रैक्टर की सालाना आधार पर 1% का नुकसान हुआ है। चलिए इन सभी ऑटो कंपनियों की अक्टूबर सेल्स के बारे में एक-एक कर जानते हैं…

मारुति सुजुकी को डोमेस्टिक सेल्स 32% घट गई कंपनी ने अक्टूबर 2021 में 1.38 लाख यूनिट्स की बिक्री थी। अक्टूबर 2020 में ये आंकड़ा 1.38 लाख यूनिट्स का रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी की ओवरऑल सेल्स 24.2% गिर गई। इस दौरान उसकी डोमेस्टिक सेल्स 32.4% गिर गई। बीते महीने कंपनी की डोमेस्टिक सेल्स 1.17 लाख यूनिट्स की रही। वहीं. बीते साल अक्टूबर ये आंकड़ा 1.73 लाख यूनिट्स का था। हालांकि, एक्सपोर्ट में उसे 1.2 गुना का फायदा हुआ है। कंपनी ने बीते महीने 21,322 यूनिट्स एक्सपोर्ट की, जो सालभर पहले 9,586 यूनिट्स थी।

टाटा मोटर्स को सालाना आधार पर 30% की धमाकेदार ग्रोथ अक्टूबर में टाटा मोटर्स ने 67,829 यूनिट्स की बिक्री थी। बीते साल अक्टूबर में ये आंकड़ा 52,132 यूनिट्स का था। यानी उसे सालाना आधार पर 30% की ग्रोथ मिली। इस दौरान कंपनी को कमर्शियल व्हीकल सेल्स में 18% का फायदा हुआ। उसने बीते महीने 33,674 यूनिट्स की बिक्री की, जो सालभर पहले 28,472 यूनिट्स थीं। फेस्टिवल सीजन के चलते कंपनी को डोमेस्टिक सेल्स में 31% की ग्रोथ मिली। उसने 65,151 यूनिट्स बेचीं, जो सालभर पहले 49,669 यूनिट्स थीं।

बजाज ऑटो को डोमेस्टिक सेल्स में 22% का नुकसान अक्टूबर में बजाज की ओवरऑल सेल्स 4.39 लाख यूनिट्स की रही। जबकि अक्टूबर 2020 में ये आंकड़ा 5.12 लाख यूनिट का रहा था। यानी सालाना आधार पर उसे 14% की बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा। इस दौरान कंपनी की डोमेस्टिक सेल्स 22% घट गई। अक्टूबर 2020 में कंपनी ने 2.81 लाख यूनिट की बिक्री की थी, जो अक्टूबर 2021 में घटकर 2.18 लाख यूनिट रह गई। कंपनी को एक्सपोर्ट में भी 4% का नुकसान हुआ है। बीते महीने उसने कुल 2.21 लाख यूनिट एक्सपोर्ट की। ये आंकड़ा सालभर पहले 2.31 लाख यूनिट का था।

अशोक लेलैंड की हैवी कमर्शियल व्हीकल में 32% की ग्रोथ अक्टूबर 2021 में कंपनी की सालाना आधार पर कुल बिक्री 11% बढ़ गई। उसने बीते महीने 11,079 यूनिट्स की बिक्री थी। सालभर पहले ये आंकड़ा 9,989 यूनिट्स का था। इस दौरान उसके मिडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 32% की ग्रोथ रही। कंपनी ने बीते महीने इस सेगमेंट 6,078 यूनिट्स बेची। सालभर पहले उसने अक्टूबर में 4,588 यूनिट्स की बिक्री की थी। हालांकि, कंपनी को लो कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 7% का नुकसान हुआ है। इस सेगमेंट में उसने 5,001 यूनटि्स बेचीं। सालभर पहले ये आंकड़ा 5,401 यूनटि्स का था।

फेस्टिव सीजन में एस्कॉर्ट ट्रैक्टर की डिमांड घटी देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत अक्टूबर में हुई थी। लेकिन इस सीजन में ट्रैक्टर की डिमांड सालाना आधार पर थोड़ी सी कम हो गई। अक्टूबर 2021 में एस्कॉर्ट ने कुल 13,515 ट्रैक्टर बेचे। ये आंकड़ा सालभर पहले 13,664 यूनिट्स का था। यानी कंपनी ने 149 ट्रैक्टर कम बेचे। उसे सालाना आधार पर 1.1% का नुकसान हुआ है।

TVS की सालाना बिक्री 10% घट गई टीवीएस के लिए भी अक्टूबर बेहतर नहीं रहा। कंपनी को बीते महीने सालाना आधार पर 10% का नुकसान हुआ। उसने इस दौरान कुल 3.55 लाख यूनिट्स बेची। ये आंकड़ा बीते साल अक्टूबर में 3.94 लाख यूनिट्स का था। उसे मोटरसाइकिल सेल्स के दौरान 10.6% का नुकसान हुआ। बीते महीने उसने 3.41 मोटरसाइकिल बेचीं। सालभर पहले ये आंकड़ा 3.82 लाख यूनिट्स का था। इस दौरान कंपनी को एक्सपोर्ट में 3% का मुनाफा हुआ। उसने 95,191 यूनिट्स एक्सपोर्ट की। सालभर पहले ये आंकड़ा 92,520 यूनिट्स का था।

Related Articles

Back to top button