राज्यराष्ट्रीय

माता वैष्णो देवी यात्रा फिर बहाल

कटरा: माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ के बाद प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर (Helpline number) जारी कर दिए हैं। 01991-234804 और 01991-234053 नंबरों पर फोन लगाकर जानकारी हासिल की जा सकती है। इस बीच, हादसे के बाद कुछ देर के लिए यात्रा रोकी गई थी, लेकिन अब बहाल कर दी गई है। यानी जो लोग साल के पहले दिन (11 Jan 2022) को माता के दरबार में माथा टेकना चाहते हैं, वे ऊपर तक जा पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लगातार सम्पर्क बनाए हुए हैं और राहत तथा बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं।

Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board Helpline nos

01991-234804

01991-234053

PCR Katra 01991232010/ 9419145182

PCR Reasi 0199145076/ 9622856295

DC Office Reasi Control room

01991245763/ 9419839557

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने एएनआई को बताया कि कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 की मौत हुई है और 13 घायल हुए हैं। घटना लगभग 2:45 बजे हुई और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, एक जगह युवकों में विवाद हुआ, जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया, जिसके बाद भगदड़ मच गई।

जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने बताया, कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की जाएगी। वहीं घायलों के लिए 2 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री राहत कोष से भी 2 लाख रुपए की राशि का ऐलान किया गया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, मैं माता वैष्णो देवी तीर्थ में त्रासदी से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत कटरा जा रहा हूं। उनके मुताबिक, दो घायलों को ज्यादा चोट आई है। उनका इलाज किया जा रहा है। जरूरत हुई तो एयर लिफ्ट कर दिल्ली लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button