उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

मायावती ने की देश हित की बात, चीन मसले पर बीजेपी के साथ, कांग्रेस पर हमला

प्रियंका को पता नहीं, बसपा की अलग विचारधारा-मायावती

फाइल

दिल्ली, 29 जून, दस्तक (ब्यूरो): गलवान में भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने साफ कहा दिया है कि चीन मसले पर वो बीजेपी सरकार के साथ हैं। वहीं राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने लोग चीन के मुद्दे पर बेहूदी बातें करते हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि आपसी विवाद से चीन को फायदा मिलेगा। मायावती ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमने हमेशा देशहित के मुद्दों पर केंद्र सरकार का साथ दिया है। चीन के मुद्दे पर बसपा तो भाजपा सरकार के साथ खड़ी है।

आरोप-प्रत्यारोप की घिनौनी राजनीति कर रही बीजेपी-कांग्रेस

फाइल

मायावती ने कहा कि चीन के मुद्दे को लेकर देश में कांग्रेस व भाजपा के बीच में आरोप-प्रत्यारोप की जो घिनौनी राजनीति की जा रही है वो वर्तमान में कतई उचित नहीं है। अब तो इनकी आपसी लड़ाई का सबसे ज्यादा नुकसान देश की जनता को हो रहा है। इस लड़ाई में देशहित के मुद्दे दब रहे हैं।मायावती ने कहा कि देश में बहुजन समाज पार्टी का जन्म ही कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण बसपा हुआ। कांग्रेस अपनी नीतियों के साथ सत्ता से गई। भाजपा को कांग्रेस से सबक लेना चाहिए। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि कभी कांग्रेस कहती है कि बसपा तो भाजपा के हाथ का खिलौना है। कभी भाजपा कहती है कि बसपा तो कांग्रेस के हाथ का खिलौना है। इनको पता नहीं है कि दोनों दल राजनीति कर रहे हैं। हम तो देश हित में काम करने वाले के साथ हैं।

प्रियंका को पता नहीं, बसपा की अलग विचारधारा

फाइल

मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने बसपा को भाजपा सरकार की प्रवक्ता बताया था। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को पता नहीं है कि बसपा की अलग विचारधारा है। हम किसी के हाथ का खिलौना नहीं हैं। मिलकर सरकार बनाना या चुनाव लड़ना अलग बात है। बसपा का उदय कांग्रेस के चलते हुआ है। मैं कांग्रेस पार्टी को बता देना चाहती हूं कि बसपा न तो कभी किसी पार्टी की प्रवक्ता रही है न भविष्य में रहेगी।  

Related Articles

Back to top button