अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में मेरठ दस्तावेज लेखक और वकील धरने पर बैठे

वकील और दस्तावेज लेखक सरकार द्वारा ई रजिस्ट्री के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

Meerut News: प्रदेश सरकार की नई ई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में आज मेरठ दस्तावेज लेखक एसोसिएशन एवं मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में टाइपिस्ट मुंशी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी सम्मलित रहे। ये बैठक रजिस्ट्री कैंपस में की गई।
ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध किया जाएगा
जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार की ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध किया जाएगा। इसके विरोध में रजिस्ट्रार कार्यालय में तालाबंदी करके धरना प्रदर्शन किया जाएगा और अधिकारियों को व्यवस्था के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। रजिस्ट्री कार्यालय में अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।
वक्ताओं ने ई रजिस्ट्री में आने वाली परेशानियों को मद्देनजर अपने-अपने विचार रखें
धरने पर बैठे वकील और दस्तावेज लेखक सरकार द्वारा ई रजिस्ट्री के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने ई रजिस्ट्री में आने वाली परेशानियों को मद्देनजर अपने-अपने विचार रखें। इस मौके पर मेरठ इकाई अध्यक्ष नवीन शर्मा, प्रदेश संरक्षक संजय कुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री मनोज चौहान कुराली, महामंत्री अनिल शर्मा कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष युसूफ खान, धर्म प्रकाश संजय भारद्वाज मंडल संगठन मंत्री सुधीर मलिक, अरुण शर्मा एडवोकेट संजय कटारिया एडवोकेट, हरीश मलिक, इत्यादि भारी संख्या में धरने पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button