अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ रेंज के पुलिसकर्मी उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक से सम्मानित,99 को मिला पदक

मेरठ रेंज के जनपदों में नियुक्त 7 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक

Meerut News: मेरठ रेंज के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाओं तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार पदक प्रदान किए गए हैं।
मेरठ रेंज के जनपदों में नियुक्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी वीरता, अदम्य साहस, उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाओं तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष-2025 एवं वर्ष-2026 के उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए हैं। मेरठ रेंज के जनपदों में नियुक्त 7 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक एवं 92 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक प्रदान किए गए हैं।
सभी को हार्दिक शुभकामनायें दी गयी
पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी द्वारा पदक/प्रशंसा चिन्ह पाने वाले अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनायें दी गयी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सराहनीय एवं प्रसंशनीय कार्य किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Back to top button