अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ एसटीएफ ने पकड़ी अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी, 21 तमंचे बरामद

शस्त्र बनाने के उपकरण एवं एक वेल्डिंग मशीन बरामद हुई है।

Meerut News: मेरठ की थाना लालकुर्ती पुलिस व मेरठ एसटीएफ फील्ड यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। इस दौरान फैक्टरी संचालक और तस्करी करने वाला एक युवक गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 21 अवैध तमंचे 315 बोर, शस्त्र बनाने के उपकरण एवं वेल्डिंग मशीन बरामद हुई है।

कब्जे से 21 अवैध तमंचे .315 बोर, शस्त्र बनाने के उपकरण
अवैध शस्त्र बनाने एवं उनकी तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालकुर्ती पुलिस एवं एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ की संयुक्त टीम ने बुचड़ी रोड स्थित कूड़ाघर के पास से एक युवक तजम्मुल को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 21 अवैध तमंचे .315 बोर, शस्त्र बनाने के उपकरण एवं एक वेल्डिंग मशीन बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना लालकुर्ती पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button