टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

केन बेतवा नदी लिंक परियोजना पर हुई बैठक

भोपाल: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और नीति आयोग के अधिकारियों की उपस्थिति में केन बेतवा नदी लिंक परियोजना पर नई दिल्ली में बैठक का आयोजन किया गया है। 

केन-बेतवा लिंक परियोजना को ठीक तरीके से लागू करने के लिए एक संचालन समिति बनाई गई थी , उसी संचालन समिति की दूसरी बैठक हाल ही में नई दिल्ली में सम्पन्न की गई है। इस बैठक में कहा गया कि  केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र की जल सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। 

इस परियोजना को अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके समयबद्ध तरीके से लागू किया जाना चाहिए और परियोजना से प्रभावित लोगों और क्षेत्र के संरक्षण विशेष रूप से पन्ना टाइगर रिजर्व पर निर्भर प्रजातियों के संरक्षण की विधिवत देखभाल को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

बैठक में 3 अहम बातों पर फैसला हुआ : 

  • परियोजना के लैंडस्केप प्रबंधन योजना (एलएमपी) और पर्यावरण प्रबंधन योजना (ईएमपी) के कार्यान्वयन के लिए एक ग्रेटर पन्ना लैंडस्केप परिषद का गठन करने का भी प्रस्ताव किया गया।
  • विभिन्न योजना और तकनीकी मामलों पर प्राधिकरण की समीक्षा और सलाह देने के लिए केन बेतवा लिंक परियोजना (केबीएलपी) हेतु एक तकनीकी सलाहकार समूह का गठन करने का भी प्रस्ताव किया गया।

–  पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पुनर्स्थापन और पुनर्वास योजना के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए एक आर एंड आर समिति का गठन करने का प्रस्ताव किया गया।

Related Articles

Back to top button