अन्तर्राष्ट्रीय

22 वर्षीय मेई शेंग विशाल पांडा ने बेबी पांडा को जन्म दिया

मेई शेंग

लॉस एंजेल्स (एजेंसी): वाशिंगटन डीसी के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में 22 वर्षीय मेई शेंग विशाल पांडा ने शुक्रवार को बेबी पांडा को जन्म दिया। दुनिया में मेई शेंग प्रजाति का अस्तित्व ख़त्म हो रहा है, ऐसे में ढलती उम्र में कृत्रिम गर्भाधान उपायों से मेई शेंग का एक शिशु पांडा के जन्म को एक बड़ी उपलंधि माना जा रहा है।

नेशनल चिड़िया घर के निदेशक मांट्फ़र्ट ने एक वक्तव्य में कहा है कि उन्हें विशाल पांडा की बड़ी उम्र को देखते हुए बहुत कम उम्मीद थी, लेकिन उनके पशु वैज्ञानिकों की टीम विशाल पांडा मेई शेंग को एक और अवसर देना चाहते थे। इस तरह अमेरिका में यह पहली बड़ी उम्र की विशाल पांडा है, जिसने सकुशल बेबी पांडा को जन्म दिया है। इसे पाँच वर्ष से संरक्षित फ़्रोजन सीमन से गर्भाधान कराया गया था।

Related Articles

Back to top button