टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

मौसम विभाग ने दी देश के कई राज्यों में हीट वेव की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

नई दिल्ली: अप्रैल महीने (April Month) की शुरुआत में ही गर्मी काफी बढ़ गई है। लोगों का गर्मी के कारण बुरा हाल हो रहा है। अप्रैल महीने में ही मई महीने जैसे गर्मी हो रही है। देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी अपने चरम पर है।

इसी दौरान मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत सहित अन्य राज्यों में भीषण गर्मी को देखते हीट वेव की चेतावनी (Heat Wave Alert) दी है। साथ ही उत्तर पूर्व में बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली एनसीआर सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब व हरियाणा में गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ स्थानों पर भीषण लू की स्थिति के साथ कई स्थानों पर हीट वेव की स्थिति होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के दक्षिणी तट पर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बारिश हो सकती है।वहीं, नागालैंड, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

मध्य प्रदेश का तापमान (Temperature) लगातार बढ़ रहा है। वहीं, भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार व्यक्त किए हैं। वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की आशंका जताई है। आईएमडी ने ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सतना, टीकमगढ़, उज्जैन, जबलपुर, रीवा और शहडोल जैसे शहरों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, दिल्ली में भी आईएमडी ने आज हीट वेव की चेतावनी दी है। दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, गुरुग्राम में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

जम्मू का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। लेह का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।वहीं, श्रीनगर का आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार के पटना का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हिमाचल प्रदेश के शिमला का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Related Articles

Back to top button