मेरठ के फफूंडा में मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने लगाई रात में जनचौपाल
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 सोमेंद्र तोमर, जिलाधिकारी, गणमान्य व्यक्तियो ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
Meerut News: केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 सोमेंद्र तोमर की उपस्थिति में उच्च प्राथमिक विद्यालय फफूंडा मेरठ में रात्रिजन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 सोमेंद्र तोमर ने चौपाल मे लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों के विषय में चर्चा की।
गांव के पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर गांव के पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विगत वर्षो में मेरठ सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि एनसीआर में सबसे तेजी से बढ़ने वाला जिला मेरठ जिला है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 सोमेंद्र तोमर, जिलाधिकारी, गणमान्य व्यक्तियो ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
विभागों की चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी
जिलाधिकारी ने बताया कि जन चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को विभागों द्वारा चलाई जा रही जानकारियां, नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना, फार्मर रजिस्ट्री, शौचालय, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
एसएसपी और एडीएम रहे उपस्थित
इस अवसर पर एसएसपी अविनाश पांडे, सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश सिंह, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधिगण, समस्त ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।



