राज्यराष्ट्रीय

मोदी ने किया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण

पुणे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के पुणे नगर निगम में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा 1,850 किलोग्राम गनमेटल से बनी है और इसकी ऊंचाई लगभग 9.5 फुट है।

प्रधानमंत्री आज सुबह करीब 10:45 बजे पुणे पहुंचे और सीधे निगम भवन गए, जहां उन्होंने मराठा राजा शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में अपने दिन भर के कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

Related Articles

Back to top button